वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग परिसर में चलने वाले वाहन स्टैंड को हटवा दिया गया है। अब वार्ड में भर्ती बच्चों को स्ट्रेचर पर परिजन आसानी से ले जा सकेंगे। सोमवार को स्ट्रेचर पर लेटे बच्चे की फंसने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद डिप्टी एमएस डॉ. अंकुर सिंह ने मंगलवार को स्टैंड को हटवाकर यहां निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी की तैनाती की है।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग परिसर में जहां बच्चों को लेकर उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पिछले कई महीनों से यहां वाहन स्टैंड चलाया जा रहा था। यहीं पर लोग बच्चों को लेकर रैंप से ऊपर वार्ड तक ले जाते हैं। इससे बच्चों को स्ट्रेचर पर लेकर जाने में परेशानी होती थी। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की। डिप्टी एमएस डाॅ. अंकुर सिंह ने बताया कि अब यहां कोई वाहन स्टैंड नहीं रहेगा। एक सुरक्षा कर्मी को निगरानी के लिए लगाया गया है।