फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शिवपुर में पानी की टंकी की सीढ़ी तेज बारिश के दौरान गिरी, स्थानीय लोगों में दहशत

Sun, 02 Jul 2023 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र छतरीपुर बंदे वीर बाबा मंदिर के समीप पानी टंकी की सीढ़ी तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त टंकी के आसपास कोई नहीं था।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
पानी की टंकी की सीढ़ी तेज बारिश के दौरान गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र छतरीपुर बंदे वीर बाबा मंदिर के समीप पानी टंकी की सीढ़ी तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। घटना शनिवार देर रात की है। रात होने की वजह से टंकी के आसपास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पानी टंकी की सीढ़ी टूटने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


रविवार सुह मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बच्चे अक्सर पानी की टंकी के पास खेलते रहते हैं। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। पानी की टंकी की सीढ़ी अगर दिन में गिरती तो कोई अनहोनी हो सकती थी। मनोज कुमार, संतोष कुमार, रामसेवक आदि लोगों ने कहा कि सीढ़ी गिरने से हम लोगों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। जेई नीलम यादव ने बताया कि आवेदन जल निगम को दे दी गई है। बाकी कार्रवाई जल निगम वाले करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें