फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतर-विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में सेंट लॉरेंस का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेढुपुर, सारनाथ स्थित सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान में अंतर-विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता हुइ्र। इसमें 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों में मेजबान सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान की बालिका टीमों ने अंडर-17 और अंडर-14 दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में एसएसआई पब्लिक स्कूल ने प्रथम तथा आर्मी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान विजेता और श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल प्रथम तथा सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान ने प्रथम और अमन सेंट्रल इंग्लिश स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक पशुपतिनाथ यादव और प्रधानाचार्या रेखा ऋषिकेश पांडेय ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान अमन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चेत सिंह, आयोजन सचिव गौरव विश्वकर्मा सहित सहयोगी विद्यालयों के प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें