फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा अस्पताल (श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय) को अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। 315.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को शिलान्यास किया था। रविवार को क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ तिवारी ने भूमि पूजन किया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 150 साल पुराने अस्पताल का आधुनिक पुनर्निर्माण किया जाएगा। वर्ष 1870-75 के दौरान स्थापित शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय लंबे समय से पूर्वांचल के लाखों मरीजों के उपचार का प्रमुख केंद्र रहा है। अब पुराने ढांचे को हटाकर यहां नया आठ मंजिला सुपर स्पेशियलिटी भवन तैयार किया जाएगा। इसमें आईसीयू, कैंसर, न्यूरो और हार्ट यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह अस्पताल पूर्वांचल के लाखों मरीजों के लिए बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। यहां दिल, दिमाग और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज मात्र 1 रुपये में होगा।
इस हाईटेक अस्पताल में आईसीयू बेड और आधुनिक लैब की सुविधा होगी, जिससे बीएचयू पर मरीजों का बोझ कम होगा। अस्पताल में हृदय रोग, कैंसर और न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए विशेष यूनिट बनाई जाएंगी। इसके अलावा किडनी रोगियों के लिए 20 बेड का आधुनिक डायलिसिस सेंटर भी विकसित किया जाएगा। बच्चों के इलाज को ध्यान में रखते हुए समर्पित चाइल्ड यूनिट तैयार की जाएगी। वहीं, निकट स्थित महिला अस्पताल में बच्चों के लिए अलग आईसीयू ब्लॉक बनाने की भी योजना है। नए परिसर में 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद, पार्षद संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर, श्रवण गुप्ता, अभिजीत भारद्वाज, इंद्रेश सिंह, अक्षयबर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें