एक साल से ड्यूटी से गायब दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित।
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में पिछले एक साल से ड्यूटी से गायब एक दरगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि दरोगा पिछले एक साल से बुना किसी सूचना के गायब है।
वाराणसी के मंडुवाडीह थाने के दरोगा बबेश कुमार को रविवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दरोगा बबेश कुमार 24 जनवरी 2019 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब है।
इस संबंध में दरोगा के घर पर सूचना दी गई, लेकिन तब भी वह ड्यूटी पर नहीं आया। इसलिए पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दरोगा बबेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।