श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपुर्णा की किया गया भव्य श्रृंगार। स्रोत मंदिर प्रशासन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में विराजित मां अन्नपूर्णा के प्राकट्य दिवस पर श्रीयंत्र की पूजा हुई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में विराजित मां अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव पर भक्तिभाव से परिपूर्ण श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा कुमकुम, हल्दी और शास्त्रनामों के उच्चारण के साथ विधि विधान से की गई। बृहस्पतिवार को मां अन्नपूर्णा व श्रीयंत्र की पूजा के दौरान मंदिर के शास्त्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता अन्नपूर्णा से समृद्धि, पोषण एवं जनकल्याण की कामना की। पारंपरिक रीति अनुसार दीपप्रज्वलन, पुष्पांजलि व नैवेद्य अर्पण कर मां अन्नपूर्णा की पूजा संपन्न की। श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और श्रीयंत्र की पूजा के माध्यम से धाम में शांति और सौभाग्य की कामना की।