फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मतदाता सूची में लोगों के नाम शामिल कराने पर सपा का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। संगठन की मासिक बैठक में शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम शामिल कराने पर जोर दिया। जिला पंचायत चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने पर विचार विमर्श हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि लोगों का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित कराने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लग जाएं। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने किया। इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, रामसिंह यादव, दिलशाद ने विचार रखे। महानगर कार्यालय भेलपुर (ललिता) पर महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने महर्षि के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि महर्षि का नाम रत्नाकर था, उनका जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति तथा मानवता की क्रूरता पर विजय का प्रतीक है। संचालन योगेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर रामजी यादव, महेंद्र सिंह यादव, रजत कुमार बाल्मीकि, जितेंद्र यादव, अजहर ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें