फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत भूषण श्रीराम के साथ विराजेंगे वानर शिरोमणि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साकेत भूषण श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए इंद्रेश नगर लमही में चल रहे नौ दिवसीय हनुमान चालीसा हवनात्मक महायज्ञ के चौथे दिन वानर शिरोमणि के नाम की शिला पूजा की गई। पं. अनुज पांडेय एवं पं. प्रदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ शिला पूजन कराया।
विज्ञापन

महायज्ञ के मुख्य यजमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने निर्बाध गति से मंदिर निर्माण के लिए हनुमान जी का आह्वान किया। वानर शिरोमणियों में वानरराज सुग्रीव, अंगद, नल, नील, भगवान केशरी, माता अंजनी के साथ हनुमान जी विराजमान रहेंगे। वानर शिरोमणि पश्चिम मुखी रहेंगे और भगवान साकेत भूषण माता जानकी सहित पूरब मुखी रहेंगे। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि राम राज्य की स्थापना में वानर शिरोमणियों का अमूल्य योगदान था। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए रामपंथ दुनिया में भगवान श्रीराम की आस्था का विस्तार करेगा। इस दौरान चट्टो बाबा, रमेश शर्मा, मो. अजहरुद्दीन, अशोक सहगल, तुषारकांत, नीलेश दत, मोईन खान, अभिजीत बिसेन, अर्चना, नजमा, नाजनीन, डॉ. मृदुला, रमन, उजाला, इली, दक्षिता, धनंजय, रऊफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें