फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी देंगी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्राएं अब अपनी सुरक्षा खुद करेंगी। प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी अनिता सिंह छात्राओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देंगी। बुधवार को 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्र्रत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में आत्मरक्षा प्रशिक्षण इच्छा केंद्रित नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। वर्तमान परिवेश में आत्मरक्षा के लिए सशक्त होना जरूरी है। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा हर बालिका को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रति सचेत व गंभीर होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि व प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षिका सेंसई अनिता सिंह ने मार्शल आर्ट्स को गंभीरता से लेने को कहा तथा विश्वास जताया कि अगले 15 दिनों में यह बालिकाएं एक अलग प्रकार की शारीरिक व भावनात्मक संबल से ओतप्रोत होंगी। कुलानुशासक प्रो. संतोष गुप्ता ने पारिवारिक संस्कार को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्य व्यवहार माना। इस दौरान डॉ. बंशीधर पांडेय, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, डॉ. आरती विश्वकर्मा, केके सिंह, डॉ. नंदिनी सिंह, डॉ. निशा सिंह, डॉ. अर्चना गोस्वामी, रीना चटर्जी, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. पारिजात सौरभ, डॉ. किरण सिंह, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संदीप गिरि, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें