फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: महिला हॉकी में 11 लड़कियों ने दागे 41 गोल, आज से नॉक आउट मुकाबले शुरू; पढ़ें- खेल से जुड़ी अन्य खबरें

Sat, 29 Nov 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sports News: प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में 11 लड़कियों ने  41 गोल दागे। प्रतियोगिता में कई जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं आज से नॉक आउट मुकाबले भी  शुरू हो रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में टीमों ने नॉक आउट क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अलीगढ़, बस्ती, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, प्रयागराज और अलीगढ़ की टीम शुक्रवार को विजेता हुई। बस्ती मंडल ने देवीपाटन मंडल को 17-0 से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली। 

विज्ञापन


अब शनिवार को अयोध्या मंडल का मुकाबला मिर्जापुर मंडल से, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का झांसी से, वाराणसी मंडल का मुकाबला प्रयागराज मंडल से और लखनऊ मंडल का मुकाबला खेल छात्रावास अयोध्या से होगा। रविवार को सेमीफाइनल और सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। 

डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को 11 लड़कियों ने पांच मैचों में बैक टू बैक 41 गोल दागे। औसत देखा जाए तो इन 11 में हर एक ने चार गोल किए। जबकि खेल के पूरे तीन दिनों तक के लड़कियों ने 108 गोल किए। 

विज्ञापन

गोरखपुर ने मेरठ मंडल को 8-0 से हराया
अयोध्या मंडल ने बरेली मंडल को 6-0 से शिकस्त दी। अयोध्या की तरफ से नैंसी यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते सभी छह गोल दागे। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मेरठ मंडल को 8-0 से हरा दिया। विजेता टीम से वैशाली, आरिका, ममता कुमारी और रीति सोनी ने 2-2 गोल करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

प्राची ने छह, प्रज्ञा ने पांच गोल किए
शुक्रवार को बस्ती मंडल ने देवीपाटन मंडल को 17-0 से धो दिया। विजेता टीम की ओर से प्राची ने सबसे ज्यादा छह, प्रज्ञा ने पांच और मानसी, चंद्रमुखी और नीलिमा ने दो-दो गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया। देवीपाटन की ओर से कई बेहतर प्रयास और एक्शन को गोल में नहीं तब्दील किया जा सका। इससे पहले अलीगढ़ मंडल ने शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल को 1-0 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से किरन ने एकमात्र गोल किया।

गोरखपुर ने मेरठ मंडल को 8-0 से हराया
अयोध्या मंडल ने बरेली मंडल को 6-0 से शिकस्त दी। अयोध्या की तरफ से नैंसी यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते सभी छह गोल दागे। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मेरठ मंडल को 8-0 से हरा दिया। विजेता टीम से वैशाली, आरिका, ममता कुमारी और रीति सोनी ने 2-2 गोल करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

लखनऊ के 8 और देवीपाटन के एक भी गोल नहीं
प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 1-0 से हराया। प्रयागराज मंडल की ओर से एकमात्र गोल अंतिमा ने किया। अंतिम मैच में लखनऊ मंडल ने देवीपाटन मंडल को 8-0 से हरा दिया। विजेता टीम की तरफ से ज्योति माली, कंचन और मनीषा पटेल ने 2-2 और सुप्रिया और मनीषा ने 1-1 गोल किया। इसी मैच के साथ ही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में लीग दौर के मैच समाप्त हो गए।
 
आदर्श और सौरभ का प्रादेशिक फुटबॉल टीम में चयन
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14 में बनारस के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श और सौरभ यादव का चयन हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि यह फुटबॉल प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के उमरिया में एक से छह दिसंबर तक कराई जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी।  

हरियाणा में विकास इंटर कॉलेज के अभय को स्वर्ण और रजत को कांस्य पदक
हरियाणा में हो रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर 19 प्रतियोगिता में विकास इंटर काॅलेज के छात्र अभय कुमार दुबे को स्वर्ण और रजत कुमार को लंबी कूद में कांस्य पदक मिला। हरियाणा के भिवानी में चल रही इस अंडर 19 प्रतियोगिता में शुक्रवार को बनारस के नाम यह उपलब्धि आई।

अभय कुमार दुबे 400 मीटर की दौड़ में सबसे आगे रहे। इस दूरी को तय करने में मात्र 47.93 सेकेंड ही लगे। दूसरी ओर छात्र रजत कुमार ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। रजत कुमार ने 6.97 मीटर की छलांग लगाई। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों छात्र डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल और बड़ा लालपुर में उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह, आरएसओ विमला सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

रग्बी फुटबाॅल प्रतियोगिता में वाराणसी क्लब की जीत
वाराणसी क्लब ने जिला स्तरीय रग्बी फुटबाॅल प्रतियोगिता में गोल्डन क्लब को एक ट्राई से पराजित कर दिया। वाराणसी क्लब की ओर से तान्या पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। छोर से जोरदार प्रदर्शन करते हुए ट्राई कर वाराणसी क्लब को बढ़त दिला दी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी क्लब की असीमा, काजल, सानिया की तिकड़ी ने कई बार गोल्डन क्लब की डिफेंस लाइन की परीक्षा ली। गोल्डन क्लब की स्नेहा, सृष्टि पटेल और नेहा ने जोरदार काउंटर अटैक किया। 
 
रेलवे परिचालन विभाग की टीम ने चार विकेट से जीता मैच
पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम के क्रीड़ा स्थल में वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले मैच में रेलवे परिचालन विभाग की टीम ने चार विकेट से कार्मिक विभाग को हराकर मैच जीत लिया।

मिनी स्टेडियम में पहले दिन का मैच परिचालन विभाग और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में कार्मिक विभाग ने 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाए। इसमें वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 39 बाल पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से शानदार 69 रन बनाए।

उधर, 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परिचालन विभाग ने 18.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश ने 18 बाल पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन, आशीष कुमार ने 36 बाल पर तीन चौके की मदद से 33 रन और गौरव कुमार ने 33 बाल पर पांच चौके की मदद से 31 रन बनाए। परिचालन विभाग के राम प्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय ने दिया। शनिवार का मैच परिचालन और विद्युत लोको शेड से के बीच खेला जाएगा।

नंदू के 38 गेंद में 86 रनों की बदौलत आईएमएस ने आईआईटी को 54 रनों से हराया
बीएचयू प्रीमियर लीग 3.0 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच आईआईटी और आईएमएस के बीच खेला गया। आईएमएस ने आईआईटी को 52 रनों से हरा दिया। आईएमएस की ओर से बल्लेबाज नंदू ने 38 गेंद में ताबड़तोड़ 86 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। वहीं, नंदू ने तीन ओवर में मात्र दो रन देकर तीन विकेट भी चटकाए। नंदू के इस प्रदर्शन के चलते ही आईएमएस बीएचयू को जीत मिली। इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड भी दिया गया।

बीएचयू के बिड़ला ग्राउंड पर शुक्रवार को टॉस जीतकर आईआईटी बीएचयू की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आईएमएस बीएचयू ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी आईआईटी बीएचयू की टीम 11.1 ओवर में सिर्फ 82 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।

इन टीमों ने की हिस्सेदारी 
मुख्य अतिथि जय प्रकाश पांडेय और प्रभुनाथ दाढ़ी ने कहा कि खेल हर छात्र के दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। छात्रों को मानसिक के साथ साथ शारीरिक रूप से भी विकास जरूरी है। शारीरिक विकास एक मात्र माध्यम मात्र खेल ही है। इसलिए छात्रों को मैदान पर खेलने जरूर आना चाहिए। इस टूर्नामेंट में आईआईटी बीएचयू, दक्षिणी परिसर, डीएवी कॉलेज, आईएमएस, केवी बीएचयू, एग्रीकल्चर, कॉमर्स, सामाजिक विज्ञान संकाय, कला संकाय जैसे कई संकायों और कॉलेजों से कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बनारस में कल अस्मिता खेलो इंडिया एथलेटिक्स, दौड़, डिस्कस, जेवेलिन थ्रो में हाथ आजमाएंगी बेटियां
काशी की महिला एथलीट्स को देश-दुनिया की स्पर्धाओं में मेडल दिलाने के लिए रविवार को जिले के पहले अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल संकुल में सुबह नौ बजे कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। यहां पर 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस और जेवेलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। जिनको भी प्रतिभागी बनना है वो प्रतियोगिता स्थल पर जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर ही आएंगे। बिना इसके हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वाराणसी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि यह आयोजन दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ललित कुमार भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के सहयोग से पूरे देश के 300 जिलों में महिलाओं की खेलो में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस एथलेटिक्स इवेंट की मदद से कम उम्र में प्रतिभा को पहचान मिलेगी। देश विदेश में बेटियों अपना और देश का नाम रोशन करें। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि लीग में प्रतिभाग करने के लिए 14 वर्ष के खिलाडियों की जन्मतिथि 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच होनी चाहिए। वहीं 16 वर्ष के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होनी चाहिए।
 
आशुतोष भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम के कोच बने
जिले के बास्केटबॉल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार सिंह को भारतीय रेल की महिला बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता तमिलनाडु में आयोजित होगी। आशुतोष कुमार प्रतिभाग करने वाली भारतीय रेलवे की महिला टीम को सिकंदराबाद में प्रशिक्षण देंगे। आशुतोष वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी में कार्यरत हैं। पूर्वोत्तर रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम के कोच हैं। कैथी के भंदहा कला गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। इन्होंने वर्ल्ड विश्व रेलवे गेम्स में भारतीय रेल का भी प्रतिनिधित्व किया है। कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें