फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: आईएमएस बीएचयू के वार्षिक खेल का आगाज, दृष्टि एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच; पढ़ें- अन्य खबरें

Wed, 12 Nov 2025 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sports News: आईएमएस बीएचयू के वार्षिक खेल की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रो. राजेश ने 32 रन बनाए। वहीं डायरेक्टर एकादश ने डीन एकादश को 36 रन से हराया। 
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के वार्षिक खेल की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) बीएचयू के वार्षिक खेल का आगाज मंगलवार को परिसर के रुइया मैदान पर हुआ। पहले दिन डायरेक्टर एकादश और डीन एकादश के बीच मैत्री मुकाबला हुआ। इसमें डायरेक्टर एकादश के ऑलराउंडर प्रो. राजेश मीणा की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने विपक्षी टीम डीन एकादश को 36 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर डायरेक्टर एकादश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रन प्रो. राजेश मीणा के रहे। गेंदबाजी में डीन एकादश की ओर प्रो टीएस ब्यादगी ने दो ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीन एकादश की टीम आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 51 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आईएमएस के निदेशक प्रो एसएन संखवार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता का समापन 13 नवंबर को होगा। इस मौके पर डीन प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. अखिलेश सिंह, डॉ. दिनेश मीणा मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रादेशिक एथलेटिक्स के लिए वाराणसी मंडल की महिला-पुरुष टीम का चयन
एथलेटिक्स संघ और खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को महिला-पुरुष मंडलीय टीम का चयन हुआ। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में वाराणसी मंडल के चार जिलों के तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कमच्छा निवासी पवन और साई सेंटर की काजल ने प्रादेशिक एथलेटिक्स की दो-दो स्पर्धाओं के लिए क्वालिफाई किया है। 



सिगरा स्टेडियम के कोच चंद्रभान यादव मंटू ने बताया कि काजल कुमारी 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में, प्रिया 100 और 200 मीटर दौड़, अपूर्वा 200 और 400 मीटर, अंजली 400 और 800 मीटर, प्रकृति 1500 और 2000 मीटर, रिशा गोस्वामी 1500 और 300 मीटर, खुशी पटेल 100 मीटर दौड़, ऊंची और लंबी कूद, वंदना 100 और 400 मीटर, आर्या सिंह 400 मीटर, निक्की 2000 मीटर दौड़ की स्पर्धा में खेलेंगे।

इसके साथ ही रिचा हैमर और जेवलिन थ्रो, शिवानी यादव स्किश और जेवलिन थ्रो, सेजल यादव स्किश थ्रो, अंकिता प्रजापति ट्रिपल जंप, हाई जंप, जगत नंदनी ट्रिपल जंप, आयुषी यादव हाई जंप, कृति यादव 200 और 400 मीटर ब्यूटी चौहान तीन किमी दौड़ में खेलेंगी।

दृष्टि एकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच
डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति अंडर-16 जिलास्तरीय क्रिकेट शुरू हुई। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता पहला मुकाबला दृष्टि एकेडमी ने जीत लिया। मैन ऑफ द मैच निर्भय सिंह के शानदार प्रदर्शन (7 ओवर में 30 रन और 4 विकेट) से दृष्टि एकेडमी ने आदर्श एकेडमी को 44 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दृष्टि एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 186 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी आदर्श एकेडमी की टीम दस विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने किया। इस मौके पर प्रो. मिश्रीलाल, प्रो. राहुल मौजूद रहे।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभंकर रथ रवाना
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता अंडर-14 का आयोजन वाराणसी में 19 से 21 नवंबर तक होगा। प्रतियोगिता का शुभंकर धनु काशी है। शुभंकर रथ मंगलवार को दिन में दो बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर वाराणसी से विकास इंटर काॅलेज होते हुए विकास भवन पहुंचा। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। संचालन डॉ. एके सिंह ने किया।  



बैडमिंटन की यूपी टीम में जिले के 2 खिलाड़ी
सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए घोषित यूपी टीम में जिले की प्रियंका जायसवाल और उर्वशी सोनकर का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता बिहार के भागलपुर में खेली जाएगी।  

थ्रो बॉल के लिए यूपी की 15 सदस्यीय टीम घोषित
उत्तर प्रदेश थ्रो बाॅल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को बच्छाव के एमएस इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर थ्रो बॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब सात सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय यूपी की टीम घोषित कर दी। इसमें चयनित यूपी के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। यूपी थ्रो बाॅल एसोसिएशन के सचिव अभिषेक पटेल ने बताया कि चयन ट्रायल में मऊ, गोरखपुर, लखनऊ, सोनभद्र, जौनपुर, मिर्जापुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, अयोध्या और वाराणसी की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 15 सदस्यीय बालक-बालिका वर्ग की टीम थ्रो बाॅल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर तक मुंबई में होगी। चयनकर्ता की भूमिका अभिषेक पटेल और गौतम पटेल ने निभाई। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. चंद्रमणि सिंह, पवन पटेल, सुजीत सिंह रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुराश में खेलेंगे काशी के छह खिलाड़ी
बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रादेशिक स्कूली कुराश प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। बालक वर्ग में औजेर सावरी, रितेश कुमार, शिव कुमार और आयुष ने वहीं बालिका वर्ग में प्राची पटेल, शशि पटेल ने स्वर्ण पदक जीते है। राजनंदनी ने रजत जीता है।  



एथलीट मुश्ताक का हुआ स्वागत
चेन्नई में हुई 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल कर लौटै क्षेत्र के मोहम्मद मुश्ताक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मुश्ताक अब दक्षिण कोरिया के बेगू शहर में वर्ल्ड मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस मौके पर सूरज पटेल, सुख्खू राम, रवि सिंह, संजय चौरसिया मौजूद रहे। इसी प्रतियोगिता में जिले के कलाम अली खान ने 60 प्लस आयुवर्ग के जेवलिन थ्रो में छठे स्थान पर रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें