फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक खेल स्पर्धा: तीन वर्ग की 4 स्पर्धाओं में खेले 300 खिलाड़ी, शिवम ने साल्तो दांव से प्रियांशु को किया चित

Wed, 12 Nov 2025 04:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दो दिवसीय विधायक खेलकूद स्पर्धा में तीन वर्गों की चार स्पर्धाओं में 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय कुश्ती में शिवम राजभर के साल्तो दांव से प्रियांशु चित हुए। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक विकास दल और युवा कल्याण विभाग की ओर से अजगरा विधानसभा की दो दिवसीय खेल लीग मंगलवार को संपन्न हुई। मुनारी मैदान पर हुई प्रतियोगिता के दूसरे तीन वर्ग की चार स्पर्धाओं, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग की कुश्ती में शिवम राजभर ने साल्तो दांव लगाकर प्रियांशु राजभर चित कर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सब-जूनियर बालक वर्ग के फुटबॉल में एसबीएस स्पोर्ट्स एकेडमी और बालिका वर्ग में पुवारी कला की टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल में मुनारी टीम विजेता रही। बैडमिंटन के एकल मुकाबले में आदर्श कुमार ने सुंदरम को और बालिका वर्ग में माया ने समृद्धि को हराया। कुश्ती के 45 किलो भारवर्ग में शिवम राजभर ने प्रियांशु राजभर साल्तो दांव लगाकर हराया। 

48 किलो भारवर्ग में दर्शन यादव ने आयुष कुमार को, 51 किलो में अरविंद यादव ने शशांक यादव को, 55 किलो में अर्जुन ने नितिन यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग कुश्ती के 53 किलो में प्रतिमा विजेता बनीं। बालक वर्ग बैडमिंटन जूनियर वर्ग के एकल में शिवम ने मोनू को हराया। वहीं युगल मुकाबले में किशन और श्लोक की जोड़ी विजेता बनी। जूनियर वर्ग की कुश्ती में अंकित यादव, संजीत यादव विजेता रहे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग बालिका कुश्ती के 50 किलो में कोमल सोनकर विजेता बनी। सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल एसबीएस स्पोर्ट्स एकेडमी जबकि बैडमिंटन एकल में जयप्रकाश ने रोहित को हरा दिया। बैडमिंटन युगल में तेजस बरनवाल और रोहन की जोड़ी विजेता बने।

सीनियर वर्ग की कूश्ती में अमन यादव, राकेश यादव और महिला वर्ग में सुधा यादव विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को हरहुआ के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रीना यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, आनंद, जितेंद्र यादव, रामअवध यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें