फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, सोनम के 19वें मिनट में निर्णायक गोल से सिगरा एफसी फाइनल में

Fri, 24 Oct 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जिले के बाहर भी जाकर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में फुटबाॅल खेलतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल मुकाबले का आयोजन गुरुवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बालिका वर्ग (अंडर-14) का मुकाबला लीग आधार पर खेला गया। पहले मैच में सिगरा एफसी बालिका टीम ने रमन क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का निर्णायक गोल सिगरा एफसी की फॉरवर्ड खिलाड़ी सोनम ने पहले हाफ के 19वें मिनट में किया। तीसरा स्थान बरेका फुटबॉल नर्सरी को मिला।

विज्ञापन


बालक वर्ग (अंडर-14) में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल सिगरा एफसी और यूपी कॉलेज के बीच खेला गया, जो गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच का निर्णय टाई-ब्रेकर में हुआ, जिसमें सिगरा एफसी ने 4-0 से यूपी कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

दूसरा सेमीफाइनल कुमाऊं हीरोज़ और लालपुर एफसी के बीच खेला गया। खेल के 15वें मिनट में कुमाऊं हीरोज़ के ध्रुव ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 44वें मिनट में लालपुर एफसी के प्रिंस ने फ्री हिट पर गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। मुकाबले का फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ, जिसमें कुमाऊं हीरोज़ ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में सिगरा एफसी से भिड़ने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर कन्हाईचंद तलापात्र, चितहर प्रसाद, राना अनवर, विनोद कनौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वजन कराते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
कराटे के लिए 1200 खिलाड़ियों ने कराया वजन
काशी सांसद खेलकूद के तहत कराटे के स्पर्धा के तहत सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडिमय में 1200 खिलाड़ियों ने वजन कराया। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि बालक वर्ग में 540 और बालिका वर्ग में 660 खिलाड़ियों ने वजन कराया है। काशी सांसद की खेलकूद प्रतियोगिता में कराटे स्पर्धा 24 से 26 अक्तूबर तक खेली जाएगी। इसके मास्टर्स वर्ग की प्रतियोगिता में खेलने के लिए 72 खिलाड़ियों ने वजन कराया है। शुक्रवार से प्रतियोगिता खेली जाएगी। संचालन आयुषी मौर्या और धन्यवाद ज्ञापन महेश गुप्ता ने किया। 

यूथ एशियन गेम्स की ताइक्वांडो टीम को कांस्य
बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स की ताइक्वांडो की टीम स्पर्धा में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में बाबतपुर के दो खिलाड़ियों शिवांशु पटेल और यश्वनी सिंह ने तीसरे यूथ गेम्स में भारतीय टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व किया।

बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ताइक्वांडो की युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में वियतनाम के खिलाड़ी को हराकर, सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाड़ियों के 8.52 अंकों के मुकाबले भारत के खिलाड़ियों को 8.20 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों प्रदर्शन पर कोच चंद्रभान पटेल, आशीष प्रताप सिंह, मनीष सिंह ने खुशी का इजहार किया।

तीसरे यूथ गेम्स में रंजना ने जीता रजत पदक
चौबेपुर की लूठा कला निवासी रंजना यादव ने बहरीन में खेली जा रही तीसरे यूथ गेम्स की तीन किमी वाक रेस में रजत पदक जीता है। कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी रंजना यादव ने खेल की शुरुआत सिगरा स्टेडियम से की थी। उसने जूनियर नेशनल में पहला रजत पदक जीता। कैंसर की वजह से मां के निधन के बाद कई बाधाएं आईं लेकिन खुद को संभाला और खेल में आगे बढती रहीं। उनके प्रदर्शन पर एथलेटिक्स संघ खेल विभाग के कोच ने बधाई दी है। 

डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में अभ्यास करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
नेहरू कप : 5 राष्ट्रीय सहित 16 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत 16 सदस्यीय टीम ने टर्फ पर अभ्यास किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सभी मुकाबले दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 31वीं ऑल इंडिया नेहरू कप बालिका हॉकी टूर्नामेंट नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में पहली बार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व वाराणसी की बालिकाएं करेंगी। कोच इदरीस अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों को पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का विशेष अभ्यास कराया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित यूपी टीम में वाराणसी की पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी, तनु यादव, सोनल सिंह, सृष्टि पटेल, रोशनी पटेल और जाह्नवी मौर्या शामिल हैं। 

नेहरू कप के लिए हॉकी जर्सी का हुआ अनावरण: 31वीं ऑल इंडिया नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम की जर्सी का लोकार्पण हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज, वाराणसी की बालिका हॉकी टीम करेगी।
विज्ञापन

लालपुर में खेली जाएगी काशी सांसद हॉकी
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 29 से 30 अक्तूबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर और आयु वर्ग में बालक बालिकाओं की टीम हिस्सा लेगी। मास्टर्स आयु वर्ग में केवल पुरुष वर्ग की टीम हिस्सा लेंगी।
पहली बार वाराणसी की बालिका टीम को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है। खिलाड़ी पूरे फॉर्म में हैं, इसलिए उम्मीद है कि राष्ट्रीय ट्रॉफी यूपी की टीम हासिल करेगी। - डॉ. एके सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें