टाई ब्रेकर में विवेक एकेडमी 3-2 से जीती
ओलंपियन विवेक सिंह की स्मृति में सोमवार को लालपुर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी खेली गई। इसमें बालक-बालिका वर्ग के दो मुकाबले हुए। पहला मैच विवेक एकेडमी और विकास स्कूल की मिक्स टीम के बीच खेला गया। इसमें विवेक एकेडमी की टीम ने 4-2 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बनारस होस्टल और विवेक अकादमी के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें 3-3 के स्कोर से बराबरी पर रही। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें विवेक एकेडमी की टीम 3-2 से जीतने में कामयाब रही।
कराटे बेल्ट परीक्षा में 253 खिलाड़ी पास
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से सोमवार को लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर स्कूल में कराटे बेल्ट परीक्षा में 287 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें से 253 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा पास की। संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो और महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा उपाध्याय और मानव एकेडमी के श्वेत प्रकाश यादव ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कोच आरती रावत ने येलो बेल्ट में 83, ऑरेंज बेल्ट में 59 , ग्रीन बेल्ट में 39, ब्लू बेल्ट में 30, पर्पल बेल्ट में 11, ब्राउन बेल्ट में 26, प्री ब्लैक बेल्ट में 5 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए।