दूसरी टीम 12 ओवर में ही ऑलआउट
स्कोर बोर्ड का पीछा करने उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग्स की टीम 12 ओवर में 119 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बृजेश निषाद ने 11 गेंदो पर सर्वाधिक 27 रन बनाए। गेंदबाजी में काशी नाइट राइडर्स के मोईन उर्फ कालिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र सहित जेल प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जेपीएल मैच का अगला मुकाबला सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और फ्रीडम फाइटर्स रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
सचिन की 56 रन की पारी से काशी विद्यापीठ को 5 विकेट से हराकर बीएचयू ने लगाई जीत की हैट्रिक
बीएचयू की टीम ने बुधवार को आक्रामक बल्लेबाजी कर ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष) 2025-26 में काशी विद्यापीठ को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी। कटक स्थित रैवेनशॉ विश्वविद्यालय की ओर से बीएचयू के सचिन ने अर्द्धशतक लगाकर 11 गेंद पहले ही 5 विकेट से मैच जीत लिया। इसी जीत के साथ अंकतालिका में बीएचयू के कुल छह अंक हो गए हैं। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी विद्यापीठ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम की ओर से यशस्वी मिश्रा ने सर्वाधिक 48 रन और प्रणव सिंह ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बीएचयू के सारंग नाथ त्रिपाठी, मनवेंद्र, वत्सल्य यादव को 2-2 विकेट मिले। निलोत्पलेंदू प्रताप को एक विकेट मिला।
पहलवानों ने अखाड़े में फेरा एक क्विंटल का गदा
मकर संक्रांति के अवसर पर खरगूपुर गांव में ऐतिहासिक दंगल और मेले का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश स्तर के नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत और तकनीक का परिचय दिया। रोमांचक कुश्ती और गदा फेरने की प्रतियोगिता ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। अखाड़े में निहाला पहलवान, आयुष पहलवान, ओमप्रकाश पहलवान, विनोद पहलवान और सुरेंद्र पहलवान ने एक क्विंटल वजनी गदा के साथ कुश्ती का प्रदर्शन किया।
जिलास्तरीय खेलकूद में कई जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विकास खंड के बसांव गांव में मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को मां भगवती मंदिर के प्रांगण में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्व. राजबहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़ जैसी कई स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन रामजीत यादव (पप्पू) और भाजपा नेता एडवोकेट विनीत सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाता बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। युवाओं को खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पुत्र शांतनु राय ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश सिंह, विजयशंकर दूबे मौजूद रहे।
गौरी और अंशु ने जीता स्वर्ण, नेशनल में चयन
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ में आयोजित अंडर-21 और सीनियर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में गौरी पाठक और अंशु गौतम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर प्रशिक्षक सेंसई माया पटेल ने बताया कि सीनियर वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में गौरी पाठक और अंडर-21 वर्ग के 68 किग्रा भार वर्ग (कुमिते इवेंट) में अंशु गौतम ने गोल्ड मेडल जीता। दोनों का नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हो गया।