फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कंदवा और चोलापुर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए शुक्रवार की देर रात तक काशी विद्यापीठ के खनाव गांव में जिला स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमे पुरुष टीम में चोलापुर की मातेश्वरी क्लब और महिला वर्ग में कंदवा की टीम चैंपियन हुई। जबकि रिंकू और सोनाली कन्नौजिया बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुने गए। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार सहित साइकल और 260 किलो ग्राम क्षमता का ड्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजक रमेश यादव के मुताबिक प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के एक दिन बाद खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम शुक्रवार की देर रात तक सातवीं सीनियर महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी कोच धीरज प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग की मातेश्वरी क्लब की टीम ने गौराकला को 26-13 के स्कोर से और महिला वर्ग में कंदवा की टीम ने बच्छाव की मदन मोहन मालवीय विद्यालय की टीम को 26-9 के स्कोर से पराजित कर चैंपियन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें