फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ही बंद हुआ खेलो इंडिया का सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में यूपी कॉलेज में बन रहे खेलो इंडिया का सेंटर शुरू होने पहले बंद हो गया। यहां चार खेलों के प्रशिक्षण के लिए जिले 261 खिलाड़ियों ने जनवरी में ट्रायल दिया था। प्रत्येक खेल में 40 खिलाड़ियों के फाइनल चयन के लिए सूची लखनऊ भेजी गई थी। मगर सेंटर में प्रशिक्षण शुरू होने से पहले कोविड 19 के कारण सेंटर बंद है।
विज्ञापन

पिछले साल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तहत जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए यूपी कॉलेज में खेलो इंडिया सेंटर खोला गया था। जहां चार खेल बास्केटबाल, हॉकी, फुटबाल और एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देकर होनहार खिलाड़ी तैयार करना था। इसके लिए बीते जनवरी में उक्त चारों खेलों में 160 खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल भी आयोजित हुआ था। जिसमे 225 पुरुष और 36 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
सेंटर के बास्केटबाल प्रशिक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से सेंटर फिलहाल बंद है। जनवरी में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की सूची लखनऊ भेजी गई है। चयनित खिलाड़ियों की सूची मिलने के बाद और संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें