फीबा महिला एशिया कप 2021 के लिए बनारस की बरखा सोनकर का चयन सीनियर भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हुआ है। जो बेंगलुरू में एक से 31 दिसंबर तक चलेगा।
भोजूबीर की रहने वाली बरखा फिलहाल अमेरिका के ह्यूसन विश्वविद्यालय से रीक्रिएशन टूरिज्म स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की छात्र हैं। जहां विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबाल टीम की कप्तान भी हैं। उक्त जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने दी। वहीं बरखा ने बताया कि इससे पहले वो 2017 और 2019 के फीबा एशिया कप में भारतीय टीम की तरफ से खेल चुकी हैं। यूपी बास्केटबाल संघ के महासचिव भूपेंद्र शाही ने बताया कि प्रदेश से दो महिला बास्केटबाल खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय शिविर में हुआ है। इसमें बनारस की बरखा सोनकर के अलावा प्रयागराज की वैष्णवी यादव भी सीनियर टीम के शिविर में हिस्सा लेंगी।