फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांसद खेलकूद में 90 हजार छात्र बने एथलीट, सबसे ज्यादा 9326 खिलाड़ी वरुणापार से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे कम काशी विद्यापीठ विकास खंड के महामना इंटर कॉलेज में 755 एकल खिलाड़ियों और 17 टीमों ने की हिस्सेदारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में काशी की 265 टीमों के 90 हजार से ज्यादा छात्र एथलीट बनकर मैदानों पर दौड़े। वहीं, बुधवार को दूसरे दिन 40,157 एकल खिलाड़ियों और 96 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिन के खेल में सबसे ज्यादा 9326 खिलाड़ी और 23 टीमें वरुणापार जोन से बड़ालालपुर मिनी स्टेडियम में पहुंची थीं। सबसे कम काशी विद्यापीठ विकास खंड के महामना इंटर कॉलेज में 755 एकल खिलाड़ियों और 17 टीमों ने खेला। दो दिन के ब्लॉक और जोन स्तर में कुल पांच जोन और कई विकासखंडों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर तक दौड़े। साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक में भी अपना दमखम दिखाया। कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, पुश-अप, चिन-अप, रस्सीकूद और रस्साकसी में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन


सीएचएस बॉयज में पहुंचे 7524 खिलाड़ी
भेलूपुर जोन के सीएचएस बॉयज कॉलेज में 7524 एकल खिलाड़ियों और 16 टीमें पहुंचीं। कोतवाली जोन के डीएवी इंटर कॉलेज में 7485 एकल खिलाड़ियों और 12 टीमों ने हिस्सा लिया। आदमपुर जोन के कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज में 7426 एकल खिलाड़ियों और 14 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दशाश्वमेध जोन के जय नारायण इंटर कॉलेज में 6825 एकल खिलाड़ियों और आठ टीमों ने भाग लिया। सेवापुरी विकास खंड स्थित कालिका धाम इंटर कॉलेज में 815 एकल खिलाड़ियों और 14 टीमों ने भाग लिया। विकास खंड आराजीलाइन की प्रतियोगिता जगतपुर इंटर कॉलेज में 15 और 16 अक्तूबर को होगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता छह और सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें