फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स यूपी के लिए वरदान, सारा हिंदुस्तान देखने आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए विकास का मतलब चमक धमक नहीं, बल्कि गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी माता, बहनों और सबका सशक्तिकरण है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए काशी बेहतरीन उदाहरण है। कहा सिगरा स्टेडियम में बन रहा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स न सिर्फ स्थानीय बल्कि पूरे यूपी की खेल प्रतिभाओं के लिए वरदान है। इसे देखने सारा हिंदुस्तान आएगा। यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। सावन में सेवा भाव का जिक्र कर कहा कि हमारी सरकार भी उसी भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन

सिगरा में जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा वाराणसी में बह रही विकास की अविरल धारा में आज और कई परियोजनाओं की श्रृंखला जुड़ी है। दिव्य-भव्य-नव्य काशी में आठ साल से विकास का जो उत्सव चल रहा है, उसे एक बार फिर गति दे रहे हैं। काशी सदा से प्रवाहमान रही है। काशी ने एक तस्वीर पूरे देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है, विकास भी है। हमारा प्रयास है कि आत्मा वही मगर काया में निरंतर नवीनता लाने का प्रयास जारी है। यही कारण है कि काशी में एक प्रोजेक्ट खत्म होता है, तो चार नए शुरू हो जाते हैं। आज भी यहां 17 सौ करोड़ से अधिक के दर्जनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ। काशी नें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वच्छता व सुंदरीकरण से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। हजारों करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी है। पीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय आप बीच आया था और यूपी में दोबारा सरकार के लिए मदद मांगी थी। काशी के लोगों ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ मेरा समर्थन किया। हृदय से धन्यवाद।
सुविधाओं से आसान बन रहा जीवन
काशी के नागरिकों ने जिस तरह देश को दिशा देने का काम किया है उससे आनंदित हूं। आज काशी का इंफ्रास्ट्रक्चर कहां से कहां पहुंच गया है। किसान, नौजवान सभी को लाभ पहुंच रहा है। व्यापार और कारोबार बढ़ रहा। रिक्शे वाले भी कह रहे इतना काम मिल रहा। कारोबारी कह रहे इतना माल उठ रहा। घर, सड़क बनने में स्टील, सीमेंट समेत निर्माण सामग्री वालों का कारोबार बढ़ रहा है। काशी रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही। चारों तरफ रिंग रोड, चौड़े नेशनल हाइवे, बाबतपुर सिटी लिंक रोड, आरओबी, फ्लाइओवर यह सब बनारस के लोगों का जीवन आसान बना रहे हैं। यह सुविधा और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

काशी में सात वार अउर नौ त्योहार होला, सबके प्रणाम
काशी के सांसद के रूप में अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारसी अंदाज में की और कहा काशी में कहल जाला सात वार अउर नौ त्योहार होला। कहे क मतलब ई कि एहां रोज-रोज नया-नया त्योहार मनावल जाला। इसके बाद उन्होंने कहा, आप सब लोगन के प्रणाम बा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें