फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेल प्रतियोगिताओं से राष्ट्र का होता है विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर में बुधवार को 51वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता- 2023 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन से राष्ट्रीय एकता की भावना और खेल की भावना का विकास होता है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के जरिये ही खेलेगा इंडिया व खिलेगा इंडिया की उक्ति चरितार्थ होगी।
विज्ञापन

पहले दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच यूपी बनाम दमन दीव के हीच खेला गया। इसमें यूपी की टीम ने दमन की टीम को 19-03 से परास्त किया। दूसरा मैच उड़ीसा बनाम जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। इसमें उड़ीसा ने जम्मू की टीम को 13-10 से हराया। तीसरा मैच असम व उत्तराखंड के बीच खेला गया, जिसमें असम ने उत्तराखंड को 13-02 से हराया। आखिरी मैच पश्चिम बंगाल बनाम झारखंड के बीच हुआ। जिसमें पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 16-04 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें