फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारेगा खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ओलंपिक में खेलने और मेडल जीतने का ख्वाब देखने वाले अब दिव्यांग खिलाड़ियों को और निखारा जाएगा। प्रतिभावान पैरा खिलाड़ियों को जल्द ही खेल विभाग के तहत स्टेडियम में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बधिर सोसायटी के अध्यक्ष पिंटू कुडू ने बताया कि जिले में 25 एथलीट ऐसे हैं जो एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन में जोर आजमाइश करते हैं। मगर पैरा खिलाड़ी अबतक व्यक्तिगत खर्च पर ही अभ्यास और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इन्हें अपने खर्च ही पर एकेडमी, स्कूल और निजी खेल संस्थानों के माध्यम से खेलने और अभ्यास करने का मौका मिल पाता है। लेकिन अब पैरा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का जिम्मा भी खेल विभाग को ही मिला है। जल्द ही पैरा खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खेल विकास और प्रोत्साहन समिति के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए सिगरा के डॉ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को दिव्यांग फ्रेंडली भी तैयार किया गया है।
पैरा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं को आयोजित कराने का जिम्मा खेल विभाग को मिला है। फिलहाल अभी अलग-अलग दिव्यांगता के आधार पर खेल और प्रशिक्षकों के लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कोरोना काल खत्म होते ही सभी जनपदों के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाएगा। -डॉ आरपी सिंह, निदेशक, खेल निदेशालय लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें