वाराणसी से 12 उड़ानें पहले ही हो चुकी हैं बंद
बढ़ती लागत का असर केवल स्पाइसजेट तक सीमित नहीं है। इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और अन्य कंपनियों ने भी कई उड़ानों का संचालन रोक दिया है। इसके तहत आने-जाने वाली कुल 12 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ
स्पाइसजेट के पूरी तरह हटने और अन्य उड़ानों के बंद होने से वाराणसी से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य महानगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उड़ानों की संख्या घटने से उपलब्ध सीटों पर दबाव बढ़ेगा, जिसके चलते हवाई किराए में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलना और कठिन हो सकता है।
सूत्रों का मानना है कि एटीएफ की बढ़ी हुई कीमतों के कारण कई रूट एयरलाइंस के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी नहीं रह गए हैं। इसी वजह से कंपनियां अपने नेटवर्क की समीक्षा कर रही हैं और कम मांग वाले मार्गों पर उड़ानें घटा रही हैं।