फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर कल आएगी एसपीजी, आठ आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Sat, 25 May 2019 10:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

- प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर फोर्स की ब्रीफिंग और डमी फ्लीट का रिहर्सल आज
विज्ञापन
SPG (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों का दल रविवार को वाराणसी शहर पहुंच जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट और पुलिस लाइन में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही एसपीजी के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपैड, काशी विश्वनाथ मंदिर और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ आईपीएस अधिकारी संभालेंगे।

आईपीएस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 24 एडिशनल एसपी, 40 डिप्टी एसपी, 18 थानाध्यक्ष, 200 दरोगा, 90 हेड कांस्टेबल और 1800 कांस्टेबल के अलावा 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही 2500 पुलिसकर्मी गैर जनपद से आएंगे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एएसएल बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग के अलावा डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलीकाप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें