फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी ने लिया सीर और बीएचयू का जायजा

Sat, 20 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को काशी आगमन के मद्देनजर एसपीजी की एक टीम शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गई। अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट, सीर गोवर्धन और बीएचयू स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जेएनयू विवाद के मद्देनजर सतर्कता की पुख्ता रणनीति तय की गई। आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने और शांति बाधित करने का प्रयास करने वालों से पूरी सख्ती से निबटने का निर्णय लिया गया।

ऐसे तत्वों को चिह्नित करने में प्रशासन अभी से जुट गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एसपीजी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एसपीजी की टीम सीर स्थित रविदास मंदिर पहुंची। आईजी एसके भगत, डीआईजी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, एसएसपी आकाश कुलहरि, डीएम राजमणि यादव के साथ मंदिर में करीब आधे घंटे तक बैठक की।

मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग भी बैठक में शामिल थे। यहां से अधिकारी सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए बीएचयू पहुंचे। वहां एंफीथिएटर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पंडाल में भी अधिकारियों ने घंटे भर तक बैठक की।

सुरक्षा तैयारियों के बारे में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सीर से लेकर बीएचयू कार्यक्रम स्थल तक बैरिकेडिंग के साथ-साथ जगह-जगह  सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रास्ते भर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ऐसे तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनसे शांति बाधित होने की आशंका है।

ऐसा प्रयास करने वालों से पूरी सख्ती से निबटा जाएगा। पीएम के आगमन के दौरान सीर से लेकर बीएचयू के कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग सील रहेगा। वहीं कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को सीर गोवर्धन में पुलिस की दो पोस्ट और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें