अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद तोदी की अध्यक्षता में मारवाड़ी युवक भवन में रविवार को बैठक हुई। पदाधिकारियों ने मारवाड़ी सम्मेलन की योजना की बजट का विस्तार करने का निर्णय लिया। विनोद तोदी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर तीन-चार लाख रुपये और युवतियों की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की जाएगी। इस दौरान 28 दिसंबर को मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक वाराणसी में करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष गोकुल शर्मा ने कहा कि सम्मेलन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करके विवाह में बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था बढ़ा सकते हैं। वाराणसी शाखा के अध्यक्ष अनुज डीडवानिया ने भी विचार रखे। स्वागत वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हमदेव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विजय मोदी, पवन अग्रवाल, राजेश, आनंद आदि रहे।