फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सिपाही की मिली लाश: पार्टी के बाद बाइक से जा रहा था कमरे पर, तेज थी रफ्तार; फिर हुआ दर्दनाक हादसा

Mon, 14 Sep 2026 01:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बांसडीहरोड के छाता रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह पानी भरे गहरे गड्ढे में सिपाही का शव और बाइक मिली। वह बांसडीह कोतवाली में तैनात 2020 बैच के सिपाही थे। रविवार रात पार्टी से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
माैके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार सुबह पानी भरे गहरे गड्ढे में सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांसडीह कोतवाली में तैनात 2020 बैच के सिपाही पारितोष मिश्र (25) के रूप में हुई। वह प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पारितोष मिश्र रविवार देर शाम बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में अपने बैच के साथी सिपाहियों के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह बाइक से वहां से निकले। इसी दौरान छाता रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण पारितोष बाइक समेत उसमें डूब गए।

विज्ञापन

काफी देर तक पारितोष के वापस नहीं लौटने पर उनके साथियों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने रातभर आसपास के इलाके में खोजबीन की। बावजूद इसके पारितोष का कोई पता नहीं चला।

सोमवार सुबह छाता क्रासिंग के समीप पानी भरे गड्ढे में पुलिसकर्मियों ने तलाश की तो वहां पारितोष का शव और बाइक बरामद हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। उधर, साथी सिपाही की मौत की खबर से पुलिसकर्मी गमगीन नजर आए। महकमे में पारितोष के सहकर्मियों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें