फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : भारी पड़ जाती रफ्तार, बाल बाल बचे, हो जाता सड़क हादसा, एलपीजी टैंकर पलटी

Thu, 02 Jan 2025 01:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ठंड में तेज रफ्तार घातक सिद्ध हो सकती है। चौबेपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया। गाजीपुर की ओर जा रहे एलपीजी टैंकर के सामने रोडवेज बस आने ही वाली थी कि चालक ने स्टेयरिंग घुमा दी और घटना तो बच गई लेकिन टैंकर पलट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस अमला टैंकर को उठवा रहा है।
 
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा टैंकर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर के डुबकियां बाजार के पेट्रोल पंप के समीप वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रहे एलपीजी टैंकर एक रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में बृहस्पतिवार 11.45 बजे पलट गई। राहत की बात ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और टैंकर को फिर से सड़क पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि ठंड के कारण हाइवे पर कोहरा भी रह रहा है ऐसे में तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है। वाराणसी हाइवे पर टैंकर तो पलटी लेकिन बस के यात्रियों ने राहत की सांस ली।सूचना पर पहुंची पुलिस टैंकर को उठावाने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें