फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एकादशी पर भगवान जगन्नाथ का हुआ विशेष पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
असि स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बृहस्पतिवार को विशेष पूजन और आरती का आयोजन हुआ। ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी की ओर से हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के प्रधान पुजारी राधेश्याम पांडे ने विधि-विधान से पूजन कराया। पूजन के बाद भगवान को पीले पेड़े का भोग लगाया गया। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भव्य आरती हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसमें रामसुजान मिश्र और देवकीनंदन शर्मा ने भगवान जगन्नाथ की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी, आनंद भगत दादा, संजय शर्मा, सुधीर चौबे और दिलीप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें