फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फुटबॉल नर्सरी ने जीता बालिका वर्ग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में चल रही काशी संसद खेलकूद प्रतियोगिता में आज 18 साल से कम आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल स्पर्धा का फाइनल खेला गया। इसमें फुटबॉल नर्सरी ने सिगरा एफसी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल नर्सरी की चांदनी पटेल ने अंतिम समय में निर्णायक गोल किया। महामना मालवीय खनाओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष चितहर प्रसाद ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बालक वर्ग में एक क्वार्टर फाइनल मैच बिजली बाधित होने के कारण पूरा नहीं हो सका। यह मैच दो सेमीफाइनल और एक फाइनल 6 नवंबर को सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे। कल 6 नवंबर को 18 वर्ष से अधिक आयु के बालक और बालिकाओं के मैच भी होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें