फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की पहल, सेना भर्ती अभ्यर्थियों के लिए 28 तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन

Wed, 24 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने सेना भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सेना भर्ती स्पेशल गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल गाड़ियां वाराणसी सिटी-मऊ, वाराणसी सिटी, बलिया, वाराणसी सिटी-आजमगढ़, वाराणसी सिटी-भटनी, वाराणसी सिटी-देवरिया सदर तथा वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य चलायी जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सेना भर्ती स्पेशल गाड़ी वाराणसी सिटी से चलाई गई।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को वाराणसी सिटी से दोपहर बाद 2:30 बजे सेना भर्ती स्पेशल गाड़ी प्रस्थान कर शाम साढ़े छह बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह गाड़ी बलिया से सवा सात बजे प्रस्थान कर रात में सवा ग्यारह बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार 25 को को सेना स्पेशल गाड़ी इसी समय आजमगढ़ रवाना होगी।

वापसी यात्रा में यह गाड़ी आजमगढ़ से शाम 6:15 बजे प्रस्थान  कर रात में 9:50 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 26 को स्पेशल गाड़ी वाराणसी सिटी से ढाई बजे मऊ जंक्शन के लिए चलेगी। वापसी यात्रा में यह गाड़ी मऊ जं. से साढ़े छह बजे चलेगी। 27 अक्तूबर को वाराणसी से देवरिया सदर स्टेशन के बीच, 28 अक्तूबर को गोरखपुर जं. स्टेशन के बीच ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन


यात्रियों ने किया हंगामा
 वाराणसी  कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची ताप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार को बिना पानी के रवाना हो गई। उसके रेलवे स्टेशन पर खड़े रहने तक पानी नहीं भरा जा सका। इसको आगे रवाना किया। इसको लेकर यात्रियों ने हो हल्ला भी किया। 
 
विज्ञापन

बुधवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैन्ट-कुसुम्ही स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 157 स्पेशल पर सब-वे निर्माण के लिए 10 घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। इसके चलते गाडि़यों का निरस्तीकरण किया गया है।
24 अक्तूबर को निरस्तीकरण
- गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर एक्सप्रेस
- मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को मंडुआडीह व मुजफ्फरपुर से
- मंडुआडीह-गोरखपुर-मंडुआडीह-इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 व 28 अक्तूबर को मंडुआडीह व गोरखपुर से
- गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी का 24 व 28 अक्तूबर को निरस्तीकरण  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें