फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईवे पर तस्करों को तलाश रही स्पेशल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईवे पर तस्करों के गिरोह को तोड़ने में पुलिस जुट गई है। पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरोह के एक बदमाश को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। पश्चिम बंगाल से कर पंजाब के बीच के कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त ट्रक चालकों और उनके मालिकों के भी नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

ट्रक मालिक बलबीर सिंह और उसके चालक रविंद्र से 1.11 लाख रुपये लूट की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। जिस पहाड़ी नामक व्यक्ति पर लूट का आरोप लगा है, उससे ट्रक चालक तीन माह पूर्व से संपर्क में था। सर्विलांस और मोबाइल सीडीआर खंगालने पर कई बार बातचीत की पुष्टि हुई है। घटना से पहले दोनों ने एक ही ढाबे पर भोजन किया था। हिरासत में लिए गए युवक से रोहनिया पुलिस ने कई चक्र में पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक से पंजाब के अधिकतर चालक व मालिक खौफ खाते हैं। उसका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि झारखंड में किस ट्रक में कितना क्विंटल अफीम और बुक्की लोड हुआ है, वह बनारस में रहते हुए ही पता कर लेता है। ट्रक चालक यदि रूट को बदलते हैं तो भी वह उस ट्रक की लोकेशन को ढूंढ निकालता है। पिछले माह पंजाब के कुछ चालकों ने उससे संपर्क तोड़ा और गिरोह से अलग होकर माल की तस्करी में जुटे। बनारस रूट से हटकर मिर्जापुर अहरौरा और प्रयागराज से होते हुए पंजाब निकलने की कोशिश की तो उन ट्रकों को मिर्जापुर के अहरौरा, चंदौली के सैयदराजा और प्रयागराज में पकड़वा दिया था।
-----------
थानों के कारखास और पुलिसकर्मियों से है मिलीभगत
हिरासत में लिए गए गिरोह के बदमाश की मिलीभगत हाईवे से सटे थानों के कारखास, पुलिसकर्मियों और आरटीओ में है। मादक पदार्थ की तस्करी वाले वाहनों की मुखबिरी भी करता है। सूत्रों के अनुसार उसके व्हाट्सएप चैट को यदि रिकवर किया जाए तो कई पुलिसकर्मियों और कारखासों के नंबर भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें