कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में पत्रकार और दिव्यांगों को पर्चा रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और दवा के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अब वे स्पेशल काउंटर में लाइन लगाकर इलाज करा सकेंगे। बृहस्पतिवार को अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने स्पेशल काउंटर का शुभारंभ किया। अस्पताल में शुरू इस नई व्यवस्था से प्रतिदिन 300 से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि इससे पत्रकारों, दिव्यांगों और उनके परिजनों को लाभ होगा। मौके पर डॉ. मृदुला जायसवाल, डाॅ. एके राय, डॉ. मुकुंद श्रीवास्तव, डॉ. जयेश मौजूद रहे।