सारनाथ स्थित जीवन ज्योति विकलांगतर्थ स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह पर गायन प्रस्तुत करती
विश्व दिव्यांग दिवस सप्ताह के तहत जीवन ज्योति विक्लांगतार्थ स्कूल में बृहस्पतिवार को नेत्रहीन छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। रंग-बिरंगे परिधानों में तबला, हारमोनियम की धुन पर नृत्य एवं गायन से खूब वाहवाही लूटी। छात्राओं ने डगर है मुश्किल कठिन सफर है..., जिंदगी का खेल हंसते हंसते खेलिए..., आशा की किरण... जैसे गीतों पर खूबसूरत नृत्य से सभी को मुग्ध कर लिया। मुख्य अतिथि डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक मिश्रा ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान 150 दिव्यांगों में कंबल वितरण हुआ। सिस्टर आइरीन ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। स्वागत निदेशिका सिस्टर श्वेता, संयोजन हिमांशु श्रीवास्तव, संचालन छात्रा अंजलि व संध्या और धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र ने किया। इस मौके पर सिस्टर अनूपा, मोनिका, मुकेश नारायण, शोभा आदि रहीं।