फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गंगा उत्सव: काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन कर उतारी आरती

Tue, 04 Nov 2025 03:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। इसके साथ ही नमामि गंगे के सदस्यों ने गंगा तट पर गंदगी को एकत्र किया और लोगों को गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया।  
विज्ञापन
काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ (चार नवंबर) पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मनाए जा रहे 'राष्ट्रीय गंगा उत्सव' के अवसर पर नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। गंगा किनारे सफाई करके मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।     

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण व गंगा स्वच्छता का संदेश देते हुए मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा आरती करके पुण्यलाभ लिया। पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता हेतु सभी संकल्पित हुए। नमामि गंगे के सदस्यों ने गंगा तट पर गंदगी को एकत्र किया तथा लोगों को गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया। 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा नदी नहीं, एक संस्कृति हैं। आस्था की प्रतीक और आजीविका का स्रोत भी हैं। जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। गंगा सेवक ने कहा कि देश में विविध भाषाएं, धर्म, संस्कृति, संगीत होने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें बांधे रखती हैं, एकजुट रखती हैं… गंगा उनमें से एक है। गंगा की निर्मलता के लिए योगदान करना हम सभी का राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है। 
विज्ञापन

       
आयोजन के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, सुमन गुप्ता, गणेश वर्मा, राजकुमारी वर्मा, विजय वर्मा, नीलम वर्मा व श्रद्धालुगण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें