एसआईआर के मुद्दे के क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। इसमें छूटे हुए गणना प्रपत्रों को जमा कराने और मैपिंग पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जहां पर भी बीएलओ की ओर से गणना प्रपत्र की मैपिंग में दिक्कत आ रही है, तत्काल उन बूथों पर अपने लोगों को लगाकर उनका सहयोग करें। इस काम में फ्रंटल और प्रकोष्ठों के लोग जुट जाएं, अभी इसके तीन दिन शेष बचे हैं। प्रदेश कार्यालय से लगातार सभी जिलों से प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में जितेंद्र पटेल, शशी यादव, अभिषेक मिश्रा आरडी, ओ पी पटेल, राहुल यादव, डॉ. दिलशाद रहे।