रॉबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को अयोध्या धाम से आए कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज ने धर्म पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धर्म के चार चरण होते हैं, पवित्रता, दया, तप, और कीर्तन। इसमें पवित्रता, दया व तप तो अब समाप्त हो गए हैं अब इस कलिकाल में केवल एक ही चरण बचा है जिसका नाम कीर्तन है। श्रीरामचरित मानस से उदाहरण देते हुए कहा कि कलियुग में मन से किया हुआ पाप-पाप की श्रेणी में नही जाएगा, लेकिन कलियुग में मन से किया गया पुण्य, पुण्य की श्रेणी में जाएगा। इस मौके पर मुख्य यजमान पवन मिश्र, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजीव सिंह, विनोद शुक्ल, आनंद ओझा, शैलेंद्र केशरी, नवीन पांडेय, अंकित सिंह गौतम, लाला अभिषेक, शक्ति सेन, अनिल मौर्य आदि उपस्थित रहे।