पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को अर्दली बाजार स्थित सपा कार्यालय में शोकसभा हुई। उनके फोटो पर फूल चढ़ाकर और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि समाजवाद की एक बुलंद आवाज बृहस्पतिवार की रात खामोश हो गई। शरद यादव जनता दल परिवार की सियासत के पुरोधा रहे। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में शरद यादव गैर कांग्रेसी सरकारों में सत्ता की धुरी माने जाते रहे। इस दौरान जितेंद्र यादव, संतोष यादव, रितेश केसरी, आनंद मौर्या, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।