फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर नहीं, चीटर है ये चीनी डिवाइस, सीएम साहब निरस्त करें इसका बिल, सपा एमएलसी शतरूद्र की मांग

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा के विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर से स्मार्ट मीटर से जनता को आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। एमएलसी ने कहा कि स्मार्ट -मीटर, नहीं बल्कि स्मार्ट -चीटर हैं। जीनस कंपनी द्वारा असेंबल किए गए इन स्मार्ट मीटरों के अंदर चीनी उपकरण (चाइनीज डिवाइसेस) लगे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मांग की कि इन स्मार्ट चीटरों से निकले सभी बिजली बिलों को निरस्त किया जाए। बिजली मीटरों की खरीद विद्युत अधिनियम 2003 तथा उप्र विद्युत प्रदाय संहिता 2005 के अनुपालन में विद्युत उपभोक्ता के विवेक पर छोड़ दिया जाए। ताकि विद्युत निगम मीटर संबंधी समस्त जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाए।

एमएलसी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर से रीडिंग गड़बड़ आ रही है। इसके चलते बिजली बिल चार गुना आ रही है। इससे आम उपभोक्ता कुंठित और पीड़ित होते जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद प्रदेश के सभी स्मार्ट मीटरों का विद्युत विच्छेदन कर दिया गया था। कंपनी की चूक से त्यौहार पर अनेक घरों में अंधकार छा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें