फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रतापगढ़ जाने से रोके गए सपा विधायक तूफानी सरोज, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंडरा। प्रतापगढ़ में थाने के लॉकअप में युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करखियांव-कठेरवा स्थित उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। विधायक तूफानी सरोज ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन के माध्यम से उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोका गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन बताया। इस दौरान विधायक के आवास पर जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, डॉ. संतोष यादव, बंसलाल पटेल, मनीष यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, उत्कर्ष यादव और शिवकुमार राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें