फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के आवास से अमित शाह के घर तक निकाला दंडवत मार्च, सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Feb 2019 10:11 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सपा नेता राधेश्याम यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राधेश्याम यादव ने फिर सोमवार को दिल्ली स्थित राहुल गांधी(rahul gandhi) के आवास से अमित शाह(amit shah) के आवास तक दंडवत मार्च निकाल रहे थे। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उनकी मांग है कि पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू हो। सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायकों के उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं या सरकारी सुविधाएं छोड़े।

इस संदर्भ में वह जन जागृति के लिए पूरे देश में चार हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के घेराव के क्रम में गिरफ्तारी देते चले आ रहे है। इसी से संबंधित ज्ञापन देने के लिए निकले ही थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके बीस सहयोगियों के साथ राहुल गांधी के ही आवास पर ही गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें