फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने हमेशा से ब्राह्मणों का किया सम्मान: संजय मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्रा ने पार्टी के पीडीए पंचांग का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पंचांग का विमोचन किया। उन्होंने इसे हर समाज व हर घर-घर में पहुंचाने की पुरजोर वकालत की। कहा कि जितना सम्मान सपा में ब्राह्मणों का है उतना किसी और पार्टी में नहीं होगा। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता पं. जनेश्वर मिश्रा, पूर्व सांसद पं. बृजभूषण तिवारी सपा के स्थापना काल के मूल स्तंभ हैं। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान और सरकार आने पर अपने मंत्रिमंडल में उनको उचित पद स्थान दिया है। उनको साथ लेकर पार्टी को बढ़ाने काम किया है। विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें