फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में कुशाग्र को मिलेगा युवा कविता पुरस्कार

विज्ञापन
कुशाग्र को मिलेगा युवा कविता पुरस्कार
विज्ञापन
बीएचयू में हिंदी विभाग के शोध छात्र रहे युवा कवि डॉ. रविशंकर उपाध्याय की स्मृति में सोमवार को कुशाग्र अद्वैत को युवा कविता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। विभाग में रविशंकर उपाध्याय के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया जाएगा। रविशंकर उपाध्याय का 19 मई 2014 को बीएचयू अस्पताल में 30 वर्ष की अवस्था में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था। वह विश्वविद्यालय में युवा कवि संगम जैसे आयोजन के संस्थापकों में थे। रविशंकर के जन्मदिन पर हर साल एक युवा कवि को युवा कविता पुरस्कार दिया जाता है। इस साल कुशाग्र को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई। कुशाग्र ने बीएचयू से स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर करने के बाद इस समय राजनीति विज्ञान विषय से शोध कर रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल सचिव डॉ वंशीधर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को हिंदी विभाग के आचार्य रामचंद्र शुक्ल सभागार में पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें