फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भाकांड: सपा ने मृतकों के परिजनों और घायलों को दिए 21 लाख रुपये

Wed, 04 Sep 2019 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, घोरावल (सोनभद्र)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उभ्भा गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेताओं ने उभ्भा कांड के मृतकों के परिजनों और  घायलों को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। दस मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और 22 घायलों को 50-50 हजार रुपये के चेक दिए।

विज्ञापन


सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व राज्य मंत्री व्यासजी गोंड ने कहा कि उभ्भा में हुए जघन्य हत्याकांड के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


आदिवासियों की शिकायतों पर यदि समुचित कार्रवाई की गई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पूर्व विधायक रमेश दूबे ने कहा कि पार्टी आदिवासियों के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें