वाराणसी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज दालमंडी जाएगा। शनिवार दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस से नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रस्थान करेगा। पीड़ितों भवन स्वामियों, दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात की जाएगी। पार्टी के प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि दालमंडी के पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी जाएगी। संवाद