फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सपा ने महंत राजूदास की जलाईं तस्वीरें, पुतला भी फूंका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोशल मीडिया पर हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन

खफा सपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में विरोध जताया। कहीं, तस्वीरें जलाईं कहीं फोटो को जूते से रौंदा। पुतला दहन के साथ महंत पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र दिया। ईश्वरगंगी के पास कार्यकर्ताओं ने राजू दास की तस्वीरें जलाईं। कार्यकर्ताओं ने नारा भी लगाए। सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने कहा कि राजू दास की मानसिकता से पता चलता है कि वह पाखंडी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर छात्र सभा की ओर से महंत राजूदास का पुतला दहन किया गया। रामनगर में महंत राजू के खिलाफ सपा के पिछड़ा वर्ग ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। दुर्गा यादव, सुजीत सिंह, रामबाबू, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें