नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपको बता दें वाराणसी में फिलहाल धारा 144 लागू है।
सीएए और एनआरसी के विरोध में सपा नेता अमन यादव और उनके साथी बीएचयू गेट से संस्कृत विवि तक मार्च निकालने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।