फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोरहिया मेले के बाद नमामि गंगे ने लक्ष्मी कुंड पर की सफाई, मां लक्ष्मी की उतारी आरती

Mon, 15 Sep 2025 11:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के लक्ष्मी कुंड पर नमामि गंगे ने नगर निगम के साथ सफाई की। साथ ही माता लक्ष्मी की आरती उतारकर श्री समृद्धि की कामना की गई। 
विज्ञापन
मां लक्ष्मी की उतारी गई आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण की कड़ी में सोमवार को सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड पर बिखरी गंदगी को नमामि गंगे ने नगर निगम के साथ साफ कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान काशी के पौराणिक कुंड- तालाब- पोखरे - सरोवर सभी को संरक्षित करने की अपील करने के साथ ही मातृ नवमी पर आत्मनिर्भर भारत की कामना की। साथ ही माता लक्ष्मी की आरती उतारकर श्री समृद्धि की कामना की गई। 

विज्ञापन


नमामि गंगे ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड में इधर-उधर बिखरे निर्माल्य एवं सामग्रियों को बटोर कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले किया। श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई पॉलिथीन व अन्य सामान को कुंड परिसर से बाहर निकाला। 

जल संरक्षण के आग्रह के बीच लक्ष्मी कुंड के आसपास नगर निगम के कर्मचारियों के साथ सफाई की। कुंड की सफाई के पूर्व सदस्यों ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में माता लक्ष्मी की आरती उतारी। महालक्ष्मी से खुशहाल, आत्मनिर्भर, आरोग्य और समृद्धि पूर्ण भारत की कामना की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ropeway: रोपवे स्टेशन पर पूजे जाएंगे विश्वकर्मा, लगेगी पांच फीट की प्रतिमा; देव दीपावली तक शुभारंभ की उम्मीद
विज्ञापन


संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सनातनी संस्कृति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के आयोजन पवित्र नदी व तालाब और सरोवर के किनारे होते हैं। हमारे जीवन में जल की महत्ता को समझ कर स्वच्छता की जिम्मेदारी का निर्वहन भी हमें स्वयं को करना होगा। पवित्र नदियों जलाशयों के किनारे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के बाद बचे हुए निर्माल्य व सामग्रियों को हम छोड़कर न जाएं जिससे कि इनके किनारे गंदगी का अंबार न लगे। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, नगर निगम सुपरवाइजर विक्की कुमार, अमित कुमार, नगर निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें