फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी बनीं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम की ब्रांड एंबेसडर

Fri, 15 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/बाबतपुर। लगातार 126 घंटे पांच मिनट तक कथक नृत्य करने वाली सोनी चौरसिया को गुरुवार की शाम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का वाराणसी महानगर का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया गया। उन्हेें अभियान की पट्टी पहनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री ने सोनी के परिजनों के साथ ही उनके गुरु की प्रशंसा की, जिनके प्रोत्साहन और सहयोग की बदौलत सोनी इस मुकाम तक पहुंच सकीं। मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि काशी की धरती हमेशा इतिहास रचती रही है। सोनी के अलावा काशी विद्यापीठ की अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली को भी उन्होंने सम्मानित किया।
विज्ञापन



समारोह के आरंभ में गायिका प्रियंका सहवाल ने बेटियों पर आधारित गीत पेश किए। केंद्रीय मंत्री को बेटी बचाओ काशी क्षेत्र की ओर से मंगल कलश, मां अन्नपूर्णा का सिक्का, अंगवस्त्रम् प्रदान किया गया। इस मौके पर काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अजय मिश्रा, डाली भाटिया, रश्मि केशरवानी, आकाश पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। संचालन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें