फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का ट्रेन से पैर कटा तो चेन्नई में फंसे बेटे ने सोनू सूद से मांगी मदद, फ्लाइट का टिकट कराकर दी शुभकामनाएं

Wed, 10 Jun 2020 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। वह लगातार उनकी मदद में जुटे हैं, जिससे कि वह अपने घर वापस जा सकें। अब सोनू सूद ने एक बेटे को उसके पिता से मिलने में मदद की है।

विज्ञापन

चेन्नई में काम करने वाले बेटे को जब पता चला कि ट्रेन से पिता का एक पैर कट गया है तो वह अपने पिता को देखने, उनसे मिलने के लिए परेशान हो गया। लॉकडाउन के चलते जब घर लौटने के सारे प्रयास असफल हो गए तो उसने अभिनेता सोनू सूद से ट्विटर पर मदद की गुहार लगाई।


इसके जवाब में सोनू सूद ने युवक की फ्लाइट का टिकट कराकर उसे शुभकामनाओं के साथ विदा किया। साथ ही ट्वीट कर कहा कि "भोनुलाल भाई। अभी आप एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाओ। पिता जी की सेवा करने का समय आ गया है। आज आप अपने पिता जी से मिल रहे हैं।"
विज्ञापन

 
मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित पचेवरा का रहने वाला भोनू लाल प्रजापति चेन्नई में काम करता है। 25 मई को पचेवरा में पिता सालिक प्रजापति का एक पैर ट्रेन से कट गया। 26 मई को जब परिजनों ने भोनू को यह जानकारी दी तो वह पिता को देखने के लिए तड़प उठा।

विज्ञापन

सड़क मार्ग, ट्रेन से घर लौटने का प्रयास करने लगा पर बात नहीं बनी। उसने ट्वीट कर पीएम, सीएम से मदद मांगी। इस पर अभिनेता सोनू सूद ने भोनू की मदद की। उसके फ्लाइट का चेन्नई से प्रयागराज तक का टिकट कराया। बुधवार को रात 9:30 बजे वह प्रयागराज के लिए आएगा। सोनू ने ट्वीट कर भोनू को शुभकामना भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें